आंतरिक बल (भाग – 1)-मन एक रेडीयो स्टेशन है

0
50

दिली शक्ति है जो अदृश्य है। प्रेम सबको आकर्षित करता है लोगों को भी और फरिश्तों को भी। एक ईश्वरीय शक्ति उन लोगों के साथ होती है जो लोगों से प्रेम करते हैं। सभी जीवों से प्रेम करने वालों और उनकी रक्षा करने वालों के साथ भी ईश्वरीय शक्ति होती है। यह नियम भी उसी तरह काम करता है और करता रहेगा जैसे कि आकर्षण का नियम। जब हम प्रेम, खुशी या प्रशंसा जैसे सकारात्मक भाव और विचार करते हैं तो दिल को धड़कन शांत और कम हो जाती है। जब हम अधिक प्रेम महसूस करते हैं तो सेहत बेहतर हो जाती है। जो लोग ज्यादा खुश होते हैं या ज्यादा प्रेम अनुभव करते हैं उनका औसत जीवन 9 वर्ष ज्यादा होता है। जब हम किसी से स्नेह करते हैं तो एक हार्मोन पैदा होता है जिससे हम युवा बने रहते हैं। यदि कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे लगता है कि उसे कोई प्रेम करने वाला नहीं है तो वह व्यक्ति आजीवन कैद काट रहा है, उसे अपना जीवन नर्क लगेगा। वह हमेशा एकांत की आग में जलेगा। वह भीड़ में भी एकांत महसूस करेगा। वह फूलों में भी शूल देखेगा। प्रेम के बिना हमारा जीवन ही एक सजा है।

(प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्‍वरीय विश्‍व विद्यालय)